श्रीदत्त देवालय अवधूत मंदिरम्

श्री दत्तात्रेय मूर्ति

निज ज्येष्ठ शुद्ध त्रयोदशी (प्रदोष) शनिवार से निज ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया शुक्रवार

शक संवत 1948-विक्रम संवत 2082

दिनांक 27 जून 2026 से दिनांक 03 जुलाई 2026

॥ दिगंबरा दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा ॥

श्रीदत्त

योगीजनवल्लभ अवधूत श्री दत्तात्रेय प्रभु की इच्छा, श्रीमतपरमहंस परिव्राजकाचार्य परम सद्गुरु श्री  सुदेवानंद सरस्वती (टेंब्ये) स्वामी महाराज की कृपा एवं श्रीमतपरमहंस परिव्राजकाचार्य सद्गुरु श्री केशवानंद सरस्वती (तांबे) स्वामी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से श्री केशवानंद सरस्वती आश्रम ट्रस्ट के माध्यम से श्री दत्त माऊली भाविक मंडल को निमित्त कर भक्त भाविकों के सहयोग से जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो श्रीदत्त देवालय अवधूत मंदिरम में श्रीदत्त प्रभु की नवीन प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठोत्सव सुसंपन्न होना श्रीदत्त इच्छा से नियत हुआ है अतः इस शुभ प्रसङ्ग पर सहकुटुंब, इष्टमित्रों सह उपस्थित हो आनंद लाभ लें यही श्रीदत्त श्रीचरणों मे प्रार्थना है.....

|| अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त ||
श्रुतिस्मृतिपुराणानामालयं करुणालयम्।
नमामि भगवत्पादं शङ्करं लोकशङ्करम्॥

अनंत श्रीविभूषित पश्चिम्नाम्नाय सामवेदीय
द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य

स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराजश्री

श्री शारदामठ द्वारका, गुजरात, भारत

महाराजश्री का परम पुनीत पावन सान्निध्य

श्रीदत्त कृपा से हर्ष उल्लास एवं आनंद का अवसर है कि श्रीदत्त देवालय अवधूत मंदिरम् में योगीजनवल्लभ श्री दत्तात्रेय प्रभु की मूर्ति के प्राणप्रतिष्ठोत्सव में अनंतश्री विभूषित पश्चिम्नाम्नाय सामवेदीय द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदगुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराजश्री के करकमलों से श्री दत्तात्रेय मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा सुसंपन्न होगी। सभी भक्त भाविकों को महाराज श्री का पुनीत पावन सान्निध्य, दर्शन लाभ, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। महाराजश्री के श्रीचरणों मे साष्टांग दंडवत प्रणाम स्वागत वंदन.....

महाराजश्री का शुभागमन : निज ज्येष्ठ पूर्णिमा, सोमवार 29 जून 2026

श्रीविद्या की दीक्षा

निज ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा, मंगलवार दिनांक 30 जून 2026
समय - प्रातः 10.00 से दोपहर 12.00 तक

श्री दत्तात्रेय मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा

निज ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा, बुधवार दिनांक 1 जुलाई 2026
समय - प्रातः 11.15 से दोपहर 12.00 तक

परमपूज्य शङ्कराचार्य महाराजश्री द्वारा

श्रीविद्या की दीक्षा (श्रीविद्या भौतिक जीवन मे सुख वैभव समृद्धि संपन्नता तथा अंततोगत्वा साधना बल से मोक्षदायिनी है।)

जिन भक्तभाविकों को दीक्षा ग्रहण करना हो वह 22 जून तक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:

8305404711, 7987285008, 9893192447, 7024477777

|| श्री गणेशदत्त गुरुभ्यो नमः ||

श्री दत्तात्रेय मूर्ति प्राणप्रतिष्ठोत्सव अंतर्गत धार्मिक विधान

निज ज्येष्ठ शुद्ध त्रयोदशी (प्रदोष) शनिवार से निज ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया शुक्रवार,
शक संवत 1948-विक्रम संवत 2082, दिनांक 27 जून 2026 से दिनांक 03 जुलाई 2026

प्रथम दिवस

निज ज्येष्ठ शुद्ध त्रयोदशी (प्रदोष),

शनिवार दिनांक 27 जून 2026

समय - प्रातः 7.00 से दोपहर 1.00 तक

सर्व प्रायश्चित्त, ब्रह्माकुर्च विधी, कुष्मांड होम, पवमान, रुद्र जप, रक्षोघ्न होम

द्वितीय दिवस

निज ज्येष्ठ शुद्ध चतुर्दशी

रविवार दिनांक 28 जून 2026

समय - प्रातः 7.00 से दोपहर 1.00 तक

पुण्याहवाचन, नांदीश्राद्ध, ऋत्विगवरण, मधुपर्क, मंडपप्रतिष्ठा, कौतुक बंधन, जलाधिवास

तृतीय दिवस

निज ज्येष्ठ पूर्णिमा (वटपूर्णिमा)

सोमवार दिनांक 29 जून 2026

समय - प्रातः 7.00 से दोपहर 1.00 तक

स्नान विधी, न्यासविधी, धान्यादिवास, देवता स्थापन, अग्निस्थापना, अग्निप्रणयन, वास्तु - ग्रह होम, पिंडिका अधिवासन

चतुर्थ दिवस

निज ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा

मंगलवार दिनांक 30 जून 2026

समय - प्रातः 7.00 से दोपहर 1.00 तक

फलाधिवास, पुष्पाधिवास, पर्याय होम

पंचम दिवस

बुधवार दिनांक 1 जुलाई 2026

समय - प्रातः 7.00 से दोपहर 2.00

मूर्ती प्रतिष्ठा, प्राणप्रतिष्ठा, तत्त्वन्यास, होम, महापूजा, पूजांग होम, बलिदान, उत्तरांग

श्री दत्तात्रेय मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा प्रातः 11.15 से दोपहर 12.00
(पूज्य शङ्कराचार्य जी द्वारा)

षष्ठम दिवस

निज ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया

गुरुवार दिनांक 2 जुलाई 2026

समय - प्रातः 7.00 से दोपहर 1.00 तक

एकाशीती कलश स्थापन, शिखर प्रतिष्ठा, स्थापित देवता पूजन, उद्वासन, अभिषेक, पूर्णाहुती, ब्राह्मण संभावना इत्यादि

सप्तम दिवस

निज ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया

शुक्रवार दिनांक 3 जुलाई 2026

समय - प्रातः 7.00 से दोपहर 1.00 तक

श्री दत्तयाग पश्चात महाप्रसाद

प्रतिदिन रात्रि 8 से श्रीदत्त इच्छा तक दिनांक 27 जून 2026 से दिनांक 03 जुलाई 2026

प्रथम दिवस

निज ज्येष्ठ शुद्ध त्रयोदशी · प्रदोष

शनिवार, 27 जून 2026

श्री गणेशगुरु नृत्यवंदना

कु. स्वरा सागर मांजरेकर
कु. स्वरा स्वप्निल भोंसले

"श्री गीत गुरुचरित्र" (मराठी)

पद रचना - श्रीमती इंदुताई जोगे
मुख्य स्वर - श्री संजय तराणेकर · सौ मानसी तराणेकर · कु. दीक्षा सुपेकर
निवेदन - सौ छाया तराणेकर
रात्रि 8:30 से श्रीदत्त इच्छा तक

द्वितीय दिवस

निज ज्येष्ठ शुद्ध चतुर्दशी

रविवार, 28 जून 2026

भजन एवं अभंग प्रस्तुति (हिन्दी · मराठी)

श्री भक्ति संगीत संस्था

गायक - श्री भाऊराव जौंजाल · श्री मनोहर शहाणे
हारमोनियम - श्री प्रमोद बोरगांवकर
तबला - श्री सुनील कोटेवाले
व्हायलिन - श्री मिलिन्द शुक्ल
रिदम - श्री अजीत मुळे

तृतीय दिवस

निज ज्येष्ठ पूर्णिमा · वटपूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

शास्त्रीय गायन एवं भक्ति संगीत
(हिन्दी · मराठी)

डॉ. अर्पिता वैशंपायन करंदीकर (पुणे)

हार्मोनियम - श्री सुयश राजपूत
तबला - श्री मोहित शाक्य
पखावज - श्री प्रखर विजयवर्गीय
झांज - श्री विश्वास कळमकर

चतुर्थ दिवस

निज ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा

मंगलवार, 30 जून 2026

भव्य वारकरी सांप्रदायिक दिंडी सोहळा

श्री क्षेत्र आळंदी के वारकरी विद्यार्थी

सायं 5:00 से 6:30 बजे · पालखी

भजन सेवा

माऊली भजन मंडळ बाणेर, पुणे

पंचम दिवस

निज ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा

बुधवार, 1 जुलाई 2026

मंगलध्वनि शहनाई वादन

डॉ. पं. प्रमोद गायकवाड व सहकारी

प्रातः 11:30 बजे

गायन (मराठी · हिन्दी)

पं. कृष्णेन्द्र वाडीकर (हुबली, कर्नाटक)

हार्मोनियम - श्री उमेश पुरोहित
तबला - श्री महेशराज साळुंखे
मृदंग - श्री माऊली फाटक
झांज - श्री विश्वास कळमकर

षष्ठम दिवस

निज ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

अभंग-भजन गायन (मराठी · हिन्दी)

पं. सुनील मसूरकर (इंदौर)

हार्मोनियम - श्री रवि किल्लेदार
तबला - श्री अनूप राजे पवार
पखावज - श्री प्रखर विजयवर्गीय
झांज - श्री विश्वास कळमकर

दान एवं सेवा

श्री तांबे स्वामी महाराज की कुटी के जीर्णोद्धार, प्राणप्रतिष्ठोत्सव, गौसेवा एवं महाप्रसाद के लिये अन्नदान के निमित्त किसी भी भक्त भाविक को श्रीगुरु कृपा से सेवाभेंट की प्रेरणा होने पर सहयोग के लिये स्कैन कोड के माध्यम से भेंट करें एवं आनंद लाभ लें.....

Bank Details

Name: Shri Datt Mauli Bhavik Mandal

Bank : Canara Bank

Branch : Annapurna Branch

Ac/No.: 78041010004930

IFSC: CNRB0017804

UPI ID : 241226304004930@cnrb

मंदिर का पता

श्री दत्त मंदिर (श्री दत्त देवालय - अवधूत मंदिरम्), श्री तांबे स्वामी महाराज कुटी,
60 सिल्वर ऑक्स कॉलोनी, वैशाली नगर तिराहा, अन्नपूर्णा रोड, इंदौर